enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश देर रात मध्यप्रदेश में 4 आईएएस अधिकारियों के तबादले

देर रात मध्यप्रदेश में 4 आईएएस अधिकारियों के तबादले

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्यप्रदेश में राज्य सरकार ने रविवार रात चार आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक फेरबदल में भोपाल और जबलपुर नगर निगम के आयुक्त बदले गए हैं। संस्कृति जैन को वित्त विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि रामप्रकाश अहिरवार को भोपाल नगर निगम आयुक्त बनाया गया है।

संस्कृति जैन को वित्त विभाग में जिम्मेदारी

भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन को वित्त विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है। उनके पास अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार भी था।

अंजू अरुण कुमार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में पदस्थ

अंजू अरुण कुमार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव बनाया गया है। वह मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्मार्ट सिटी भोपाल और अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम भोपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं।

रामप्रकाश अहिरवार बने भोपाल नगर निगम आयुक्त

वर्ष 2018 बैच के प्रमोटी आईएएस अधिकारी रामप्रकाश अहिरवार को भोपाल नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह अब तक जबलपुर नगर निगम आयुक्त के पद पर पदस्थ थे। नई जिम्मेदारी के साथ उन्हें अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

अग्रिम कुमार को जबलपुर नगर निगम की कमान

वर्ष 2020 बैच के आईएएस अधिकारी अग्रिम कुमार को जबलपुर नगर निगम आयुक्त नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह छिंदवाड़ा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को प्रदेश के प्रमुख नगरीय निकायों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों के पुनर्निर्धारण के रूप में देखा जा रहा है।

Share:

Leave a Comment