enewsmp.com
Home सीधी दर्पण 363 गांवों में विद्युतीकरण का एलान,सीधी सांसद का दावा कितना सच ....?

363 गांवों में विद्युतीकरण का एलान,सीधी सांसद का दावा कितना सच ....?

सीधी(ईन्यूज एमपी)- लोकसभा क्षेत्र के बिजली से वंचित बसाहटों तक विद्युत सुविधा पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होने की विज्ञप्ति आई है। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के अनुसार, नवंबर 2025 से किए जा रहे प्रयासों के बाद केंद्र सरकार की रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (RDSS) के माध्यम से संसदीय क्षेत्र के 363 गांवों की बस्तियों और मजरों में विद्युतीकरण के लिए राशि स्वीकृत की गई है। इससे कुल 14,085 प्रभावित घरों को लाभ मिलने की उम्मीद सांसद डॉक्टर राजेश मिश्र ने जताई है है। लेकिन सच्चाई की बात करें सांसद के दावों की बात करें तो आज भी सीधी संसदीय क्षेत्र के पचासों गांव टोला मजरा अंधेरे में हैं ।

जारी विज्ञप्ति के अनुसार सीधी जिले के 123 गांवों के 3,444 घर, सिंगरौली जिले के 188 गांवों के 8,628 घर और ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के 54 गांवों के 2,013 घर शामिल हैं। इस प्रकार तीनों क्षेत्रों को मिलाकर 363 गांवों और 14,085 घरों के विद्युतीकरण का रास्ता साफ हुआ है।

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संसदीय क्षेत्र के ऐसे स्थानों तक बिजली पहुंचाने के लिए नवंबर 2025 से प्रयास किए जा रहे थे, जहां अब तक विद्युत सुविधा उपलब्ध नहीं थी। उन्होंने कहा कि इस दिशा में किए गए प्रयासों को अब सांसद अपनी सफलता बता रहे हैं। सांसद डॉक्टर राजेश मिश्र एक अच्छे चिकित्सक के साथ साथ उन्हें सीधी संसदीय क्षेत्र के भौगोलिक इलाके की भी जानकारी है । और विज्ञप्ति जारी करने के पहले चितरंगी और कुशमी इलाके के वनांचल इलाकों की हकीकत उन्हे जानने की जरूरत है ।

Share:

Leave a Comment