भोपाल (ईन्यूज एमपी)-राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए भारत सरकार के वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक के निर्देश पर रविवार 27 सितंबर 2026 को सभी जिलों में बैंक खुले रहेंगे।अग्रणी जिला प्रबंधक गणेश तईकर ने बताया कि 28, 29 एवं 30 सितंबर को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए 27 सितंबर को बैंकों को सामान्य कार्यदिवस की तरह संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत जिले के सभी बैंक रविवार को खुले रहेंगे।ग्राहक 27 सितंबर को अपने संबंधित बैंक में जाकर सामान्य दिनों की तरह बैंकिंग एवं वित्तीय लेनदेन कर सकेंगे। उन्होंने बैंक ग्राहकों से अपील की है कि प्रस्तावित हड़ताल को ध्यान में रखते हुए आवश्यक बैंकिंग कार्य रविवार को ही निपटा लें।