enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी:अवैध खनिज उत्खनन में पोकलेन मशीन जब्त

सीधी:अवैध खनिज उत्खनन में पोकलेन मशीन जब्त

सीधी(ईन्यूज एमपी)- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विकास मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन तथा जिला खनिज अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने बहरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी के ग्राम झरिया में अवैध खनिज पत्थर उत्खनन के विरुद्ध कार्रवाई की।

जांच के दौरान मौके पर पोकलेन ह्युंडई मशीन से बिना वैधानिक अनुमति खनिज पत्थर का अवैध उत्खनन किया जाना पाया गया। खनिज दल को देखकर मशीन ऑपरेटर एवं अन्य मजदूर मौके से फरार हो गए। टीम ने मशीन को नियमानुसार जब्त कर सुरक्षार्थ थाना प्रभारी, पुलिस थाना बहरी की अभिरक्षा में सुपुर्द किया।मामले में संबंधित उत्खननकर्ता एवं मशीन स्वामी के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। अनाधिकृत गतिविधियों में आदतन संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share:

Leave a Comment