enewsmp.com
Home स्वास्थ्य सीधी में 23 सितंबर को राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस, 26 सितंबर को मॉप-अप दिवस मनाया जाएगा

सीधी में 23 सितंबर को राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस, 26 सितंबर को मॉप-अप दिवस मनाया जाएगा

सीधी में 23 सितंबर को राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस, 26 सितंबर को मॉप-अप दिवस मनाया जाएगा

सीधी,
भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में 23 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस एवं 26 सितंबर 2025 को मॉप-अप दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों और 20 से 49 वर्ष की प्रजनन आयु वर्ग की महिलाओं में कृमिनाशन कराना है।

कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा डालता है तथा पोषण स्तर और अवशोषण क्षमता को प्रभावित करता है। इसी कारण इस अभियान के दौरान एल्बेंडाजोल गोली का सेवन सुनिश्चित कराया जाएगा।

अभियान के नोडल विभाग स्वास्थ्य विभाग ने अन्य विभागों — स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, आदिम जाति कल्याण, पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास — के साथ मिलकर इसकी तैयारी शुरू कर दी है। शालाओं और आंगनवाड़ी केंद्रों में शिक्षकों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की निगरानी में बच्चों और महिलाओं को एल्बेंडाजोल गोली दी जाएगी।

जिले में कुल 5,21,912 हितग्राहियों को कृमिनाशन की गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 1 से 19 वर्ष के बच्चे और 20 से 49 वर्ष की महिलाएं (जो गर्भवती और धात्री नहीं हैं) शामिल हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बबिता खरे ने सभी आशाओं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है कि वे लक्षित हितग्राहियों को आंगनवाड़ी केंद्रों तक सक्रिय रूप से पहुँचाएँ। इस कार्य हेतु आशा कार्यकर्ताओं को 100 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।

Share:

Leave a Comment