enewsmp.com
Home स्वास्थ्य स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान – महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की नई पहल

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान – महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की नई पहल

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान – महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की नई पहल

सीधी।
महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” संचालित किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बबिता खरे ने विस्तृत जानकारी दी।

अभियान का उद्देश्य

अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों की स्वास्थ्य चुनौतियों की पहचान कर समय पर उपचार उपलब्ध कराना है। इसके तहत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण, किशोरियों में पोषण एवं एनीमिया संबंधी जागरूकता, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर जैसे गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग तथा क्षय और कुष्ठ जैसे संचारी रोगों की पहचान और उपचार पर विशेष फोकस रहेगा।

शिविर और जागरूकता गतिविधियाँ

अभियान अवधि में स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही पोषण, मासिक धर्म स्वच्छता, योग और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी गतिविधियाँ भी होंगी। 17 सितम्बर को जिला एवं विकासखंड स्तर पर अभियान का शुभारंभ किया जाएगा और 2 अक्टूबर को समापन समारोह में उपलब्धियों का प्रदर्शन होगा।

महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव

सीएमएचओ डॉ. बबिता खरे ने कहा कि यह अभियान महिलाओं और किशोरियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास है। इससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा, समुदाय में पोषण और स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा तथा गैर-संचारी व संचारी रोगों की रोकथाम में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी।

Share:

Leave a Comment