enewsmp.com
Home क्राइम पुलिस गिरफ्त में तमंचे के सौदागर,10 देशी पिस्टल के साथ 6 गिरफ्तार.....

पुलिस गिरफ्त में तमंचे के सौदागर,10 देशी पिस्टल के साथ 6 गिरफ्तार.....

इंदौर(ईन्यूज एमपी)- शहर की तेजाजी नगर थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अवैध हथियारों की खेप के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य खरगोन से हथियार खरीद कर महंगे दामों पर दिल्ली और हरियाणा में बेचते थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने 10 देशी पिस्टल और छह ज़िंदा कारतूस बरामद किया है।

दरअसल इंदौर की तेजाजीनगर थाना पुलिस ने दिल्ली के दो युवको को उस वक़्त गिरफ्तार किया जब वह हाई वे पर खड़े होकर ट्रक और ट्राले का इंतजार कर रहे थे। दोनों आरोपी इंदौर से ट्रक और अन्य वाहनों से लिफ्ट लेकर दिल्ली जाते थे। वहा महंगे दामों में हथियार खपाते थे। आरोपियों के कब्जे से 10 देशी पिस्टल और छह ज़िंदा कारतूस बरामद हुए है।

आरोपी दिल्ली और हरियाणा के विभिन्न इलाको में पहले हथियार के ऑर्डर लिया करते थे। नगद राशि खातों में ट्रांसफर करवाते थे। और फिर उसके बाद इंदौर और खरगोन से हथियार ले जाकर खपाते थे। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि वह इससे पूर्व में भी कई बार अवैध हथियार की बड़ी खेप खरगोन से ले जा चुके है। उसे दिल्ली हरियाणा और उत्तर प्रदेश में खपा चुके हैं।

Share:

Leave a Comment