enewsmp.com
Home क्राइम एमपी सहित तीन राज्यों के लिए चुनौती बना 50 हजार का ईनामी हुआ ढेर.....

एमपी सहित तीन राज्यों के लिए चुनौती बना 50 हजार का ईनामी हुआ ढेर.....

आगरा (ईन्यूज एमपी)-उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश की पुलिस के लिए चुनौती बना 50 हजार का इनामी बदमाश मुकेश ठाकुर सोमवार तड़के आगरा के सदर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। वह धौलपुर के जारगा गांव का रहने वाला था। पुलिस का दावा है कि वह रविवार रात को साथी जितेंद्र के साथ पकड़ा गया था। पूछताछ के बाद उसे पुलिस पूर्व में लूटी गई रायफल बरामदगी के लिए ले जा रही थी। तभी उसने दो सिपाहियों को घायल कर और पिस्टल लूटकर भागने लगा। पुलिस के घेरने पर फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की। मुठभेड़ में बदमाश को गोली लग गईं। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। 

मुकेश ठाकुर ने वर्ष 2004 में गांव के ही एक युवक की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह बदमाश बन गया। उस पर कुल 41 मुकदमे दर्ज हैं। वह 17 वर्षों तक पुलिस से आंख मिचौली खेलता रहा। सोमवार को उसका खेल खत्म हो गया।

Share:

Leave a Comment