enewsmp.com
Home सीधी दर्पण हनुमानगढ़ बनेगा पिकनिक हब्ब , कलेक्टर ने लिया जायजा ....

हनुमानगढ़ बनेगा पिकनिक हब्ब , कलेक्टर ने लिया जायजा ....

सीधी ( ईन्यूज एमपी) मध्यप्रदेश शासन के पूर्व वनमंत्री रहे सर्वोदय नेता स्वर्गीय चन्द्रप्रताप तिवारी की जन्मभूमि हनुमानगढ़ को पिकनिक हब्ब बनाया जायेगा । अपने दलवल के साथ हनुमानगढ़ पंहुचें कलेक्टर रवीन्द्र चौधरी ने चिन्हांकित फलोद्यान व गौशाला भूमि का जायजा लिया । इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत राकेश शुक्ल , कार्यपालन यंत्री हिमांशु तिवारी , जनपद सदस्य नरायण तिवारी , गंगा पाण्डेय , विजय द्विवेदी सहित अन्य ग्रामीण जन मौजूद रहे ।

समाजसेवी एवं जनपद सदस्य नरायण तिवारी ने वताया है कि तरिहा टोला हनुमानगढ़ स्थित20 एकड़ भूमि पर करीब 48 लाख की लागत से फलोद्यान एवं गौशाला निर्माण कराया जायेगा । फलोद्यान में आम अमरूद , कटहल , नीबू जैसे अनेक फलदार पौधे होंगें , वंही औषधीय पौंधों के साथ साथ नवग्रह के नौ पौधे भी लगाये जायेंगें । पूजापाठ यानी धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप नवग्रह के पौधे इस पार्क की विशेषता होगी।

समाजसेवी श्री तीवारी ने वताया कि इसी स्थान पर एक तलैया का भी निर्माण होगा जो पशु पक्षी के लिये वरदान साबित होगा । वंही पार्क से निकलने वाली घांस पशुओं के काम आयेगी । इस तरह सीधी जिले के हनुमानगढ़ की यह स्थली आने वाले समय पर एक अच्छे फलोद्यान के क्षेत्र में आकर्षण का केन्द्र होगा ।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार