enewsmp.com
Home देश-दुनिया भारतीय फिल्म जगत के लिए दुखद खबर, मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन,दोपहर 2 बजे मुम्बई पहुंचेगा पार्थिव शरीर

भारतीय फिल्म जगत के लिए दुखद खबर, मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन,दोपहर 2 बजे मुम्बई पहुंचेगा पार्थिव शरीर

(ईन्यूज़ एमपी)- बॉलीवुड की दिग्‍गज अभिनेत्री श्रीदेवी नहीं रहीं। शनिवार (24 फरवरी) को दुबई में कार्डियक अरेस्‍ट के चलते उनका निधन हो गया। वह 54 वर्ष की थीं। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दोपहर दो बजे मुंबई लाया जाएगा। शाम में उनका अंतिम संस्‍कार होगा। श्रीदेवी को मिस्टर इंडिया, सदमा, चालबाज, चांदनी जैसी कई बेहतरीन फिल्मों के लिए जाना जाता है। पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री की आखिरी फिल्म 2017 में आई मॉम थी। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्‍टार मानी जाने वाली श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शिरकत करने गई थीं। श्रीदेवी और बोनी कपूर की दो बेटियां, जान्‍हवी और खुशी कपूर हैं। उनके अकस्‍मात निधन से बॉलीवुड सदमे में है और हजारों प्रशंसक उनके मुंबई स्थित घर के बाहर जमा हो गए हैं।

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने श्रीदेवी के निधन के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने ट्वीट किया, सिने तारिका श्रीदेवी के निधन की जानकारी पाकर सदमे में हूं। वह अपने लाखों-करोड़ों प्रशंसकों को अकेला छोड़ गईं। मूंद्रम पिराई, लम्‍हे और इंग्लिश विंग्‍लिश जैसी फिल्‍मों में उनका अभिनय अन्‍य अभिनेताओं के लिए प्रेरणादायी है। उनके परिवार व करीबियों के संग मेरी पूरी सहानुभूति है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार