नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की अति सुरक्षित मानी जानी वाली तिहाड़ जेल में एक बार फिर से एक कैदी की हत्या की खबर है। इस हत्या का शक जेल में ही बंद चार अन्य कैदियों पर जताया जा रहा है। दो दिन पहले कैदी की आत्महत्या के बाद कैदी की हत्या से तिहाड़ की सुरक्षा सवालों के घेरे में आ गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तिहाड़ जेल नंबर-8 में दीपक नामक एक कैदी की हत्या कर दी गई है। जेल प्रशासन का कहना है कि हाई रिस्क वार्ड में बंद 4 कैदियों ने बीती रात दीपक पर हमला किया। बताया जा रहा है कि उस पर किसी नुकीली चीज से हमला किया गया है। सूचना मिलने पर जेल प्रशासन ने दीपक को तत्काल हरिनगर स्थित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई। दीपक किस मामले में सजा काट रहा थी, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।