enewsmp.com
Home देश-दुनिया राष्ट्रीय पुर्नजागरण यात्रा का समापन राजनाथ सिंह करेगे।

राष्ट्रीय पुर्नजागरण यात्रा का समापन राजनाथ सिंह करेगे।

राष्ट्रीय पुनर्जागरण यात्रा का भव्य समापन
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ,भारत सरकार की संस्था मेहरु युवा केंद्र संगठन द्वारा एक वर्ष पहले महात्मा गांधी की 145वी जयंती 2 अक्टूबर 2014 को देश के सीमावर्ती राज्यों से प्रारंभ राष्ट्रीय पुनर्जागरण यात्रा का भव्य समापन पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मथुरा जिुले के फरह ब्लांक के नगला चंद्रभान गांव में हो रहा है। कार्यक्रम में देश भर के 13 हजार युवाओं की भागीदारी होगी।
समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह,केंद्रीय युवा मालों और खेल मंत्री सर्बानंद सानोवाल,विचारक औऱ बीजेपी नेता विनय सहस्त्रबुद्धे, युवा कार्यक्रम ,खेल मंत्रालय के सचिव राजीव गुप्ता, नेहरु युवा केंद्र के उपाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा,पेराला भोखर राव, नेहरु युवा केंद्र के महानिदेशक जनरल मेजर जनरल दिलावर सिंह औऱ बुद्धिजीवी, चिवारक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।
अभियान देश के सीमावर्ती क्षेत्रों लेह(जम्मू कस्मीर), कन्याकुमारी(तमिलनाडू), रोइंग(अरुणाचल प्रदेश) और ओखा(गुजरात) से एकसाथ 2 अक्टूबर को यात्राएं शुरु की गई थी।
अभियान के लिए देश भर में 20 राज्यों के 100 जिलों को चुना गया था, और प्रत्येक जिले के 100 गांवों में लोगों की जागरुकता के लिए अभियान पूरे 1 साल चला। अभियान का मकसद युवाओं में सामाजिक,आर्थिक सशक्तीकरण का विकास करना,सामाजिक सौहार्द्द, सामाजिक समस्याओं के हल का कौशल विकास करना, रोजगार और स्वरोजगार के लिए कौशल का विकास करना और जन उपयोगी योजनाओं के लाभ से बंचित आमजन को योजना के प्रति जागरुक करना है. इस अभियान में सुदूर ग्रामीण इलाकों में अभियान से लाखों युवा जुड़े, और उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में राष्ट्रीय विकास के लिए पहल की..

Share:

Leave a Comment