सीधी ( ईन्यूज एमपी) रीवा-सीधी सड़कमार्ग NH39 पर गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीबाग के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां डंपर और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन सड़क पर पलट गया और उसका चालक वाहन के नीचे दब गया। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हांसिल जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन मेडिकल वेस्ट लेकर जा रहा था, तभी रानीबाग के पास डंपर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गुढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। मौके पर तहसीलदार और थाना प्रभारी भी पहुंचे। पुलिस ने हादसे में टक्कर मारने वाले डंपर को जब्त कर लिया है। मृतक पिकअप चालक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।