enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी में संविधान दिवस पर शासकीय सेवकों ने किया उद्देशिका का सामूहिक वाचन

सीधी में संविधान दिवस पर शासकीय सेवकों ने किया उद्देशिका का सामूहिक वाचन

सीधी(ईन्यूज़ एमपी)-संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार सहित जिले के सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया। इस दौरान कलेक्टर विकास मिश्रा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों के प्रति प्रतिबद्ध रहकर कार्य करने का संकल्प दिलाया।

कलेक्टर ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि संविधान में निहित मूल्यों एवं आदर्शों का पालन करते हुए अपने शासकीय दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करें। साथ ही आने वाली पीढ़ियों को भी भारतीय संविधान के महत्व, उसके आदर्शों एवं मूल भावना से परिचित कराएं, ताकि वे एक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने दायित्वों को समझ सकें।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर बी.पी. पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share:

Leave a Comment