enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश विंध्य में बड़ा सड़क हादसा: नेशनल हाईवे-पर भीषण हादसा, दो की मौके पर मौत...

विंध्य में बड़ा सड़क हादसा: नेशनल हाईवे-पर भीषण हादसा, दो की मौके पर मौत...

अनूपपुर ( ईन्यूज एमपी)सड़क के किनारे खड़े ट्रक में लकड़ी से लोड ट्रक टकराने से मौके पर दो लोगों की मौत हो गई है , कोतमा के बुरहानपुर रोड में भीषण सड़क हादसा हुआ है घटना की सूचना मिलते ही कोतमा पुलिस मौके पर मामले की जांच में जुटी हुई है । वहीं ट्रक में फंसे व्यक्ति को निकालने के लिए राहत एवं आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

बतादें कि विंध्यरीजन के अनूपपुर में लकड़ी से लोड ट्रक उड़ीसा से अनूपपुर से होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 43 कोतमा के बुरहानपुर के पास गुजरते समय सड़क किनारे खड़े ट्रक में भीषण टक्कर हो गई जिससे लकड़ी से भरी ट्रक के चालक और कालिंजर की मौत हो गई मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हुई है जिनकी पतासाजी पुलिस द्वारा जारी है ।

Share:

Leave a Comment