enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी: छूही खदान धंसने से महिला दबी, ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला; एक की हालत गंभीर

सीधी: छूही खदान धंसने से महिला दबी, ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला; एक की हालत गंभीर

सीधी(ईन्यूज एमपी)- जिले के बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पैगमा के मटिहानी हाई स्कूल के पास रविवार सुबह छूही निकालने के दौरान खदान धंस गई। हादसे में एक महिला के दबने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, महिला छूही निकालने के लिए खदान में गई थी, तभी अचानक खदान धंस गई और वह मलबे में दब गई। घटना की जानकारी मिलते ही जनपद सदस्य संपूर्ण सिंह, ग्राम पंचायत के सरपंच और ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर रेस्क्यू कर महिला को बाहर निकाला।

इसके बाद तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाकर महिला को जिला अस्पताल सीधी भेजा गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही थी।

फिलहाल, हादसे में घायल महिलाओं की स्थिति और घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी की पुष्टि होना बाकी है।

Share:

Leave a Comment