enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश BSNL के 2G-3G नेटवर्क होंगे बंद, 20 हजार उपभोक्ताओं को बदलनी होगी सिम

BSNL के 2G-3G नेटवर्क होंगे बंद, 20 हजार उपभोक्ताओं को बदलनी होगी सिम

इंदौर(ईन्यूज एमपी)- में BSNL अपने पुराने 2G और 3G नेटवर्क को चरणबद्ध तरीके से बंद करने की तैयारी कर रहा है। नेटवर्क अपग्रेड होने के बाद 2G और 3G सिम इस्तेमाल करने वाले करीब 20 हजार उपभोक्ताओं को 4G सिम में अपग्रेड करना होगा।

BSNL ने उपभोक्ताओं को SMS के जरिए 4G सिम लेने की सलाह देना शुरू कर दिया है। कंपनी के अनुसार इंदौर जिले में 2 से 2.5 लाख मोबाइल उपभोक्ता हैं, जिनमें करीब 80 प्रतिशत पहले ही सिम अपग्रेड करा चुके हैं। हालांकि, कुछ स्थानों पर 4G सिम की कमी के कारण उपभोक्ताओं को 3-4 दिन इंतजार करना पड़ रहा है।

इंदौर संभाग और जिले में अब तक 326 नए या अपग्रेडेड टावर लगाए जा चुके हैं। वहीं जिले में अभी भी 200 से ज्यादा 2G-3G टावर संचालित हैं। BSNL के मुताबिक 60 प्रतिशत से अधिक स्थानों पर नेटवर्क अपग्रेड किया जा चुका है।

कंपनी के महाप्रबंधक पंकज उपाध्याय के अनुसार 40 प्रतिशत टावरों में 4G उपकरण लगाने का काम दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। ऐसे में 3G सिम या केवल 3G सपोर्ट करने वाला मोबाइल इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को 4G सिम और जरूरत पड़ने पर 4G मोबाइल लेना होगा।

Share:

Leave a Comment