enewsmp.com
Home क्राइम बहरी पुलिस ने 12 लाख की चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख का माल बरामद

बहरी पुलिस ने 12 लाख की चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख का माल बरामद

सीधी(ईन्यूज एमपी)- जिले की बहरी थाना पुलिस ने 12 लाख रुपये की चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 11 लाख रुपये मूल्य के चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात एवं वनप्लस कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय **अमन मिश्रा** के मार्गदर्शन में बहरी थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार 24 जून 2026 को बहरी निवासी रामरक्षा गुप्ता (50) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके दुकान जाने के दौरान अज्ञात चोर घर में घुसकर आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा वनप्लस कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल चोरी कर ले गया। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई थी। शिकायत के आधार पर बहरी थाने में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर विकेश सिंह गहरवार (23) निवासी कुर्सी खाड़, गेट नंबर-3, थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से लगभग 11 लाख रुपये मूल्य के चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात एवं वनप्लस मोबाइल बरामद कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सीधी भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बहरी निरीक्षक राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-100/112 पर दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Share:

Leave a Comment