enewsmp.com
Home क्राइम सीधी में 9.4 किलो गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार

सीधी में 9.4 किलो गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार

सीधी(ईन्यूज एमपी)- जिले में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मड़वास थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 9 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देश पर जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मड़वास थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

थाना प्रभारी के अनुसार ग्राम दरीमाडोल में गांजा तस्करी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सतेन्द्र उर्फ ‘मुखिया’ जायसवाल (34 वर्ष) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 9 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

आरोपी के खिलाफ मड़वास थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। उसे न्यायालय जेएमएफसी मझौली में पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक आर.एस. सोनबंसी, प्रधान आरक्षक लालमणि रावत, सूर्य प्रताप सिंह तथा आरक्षक प्रवीण सिंह, राहुल गिरवाल, राकेश पटेल, संजय कुमार साकेत और दिनेश कोल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share:

Leave a Comment