enewsmp.com
Home करियर रीवा में 25 फरवरी को वृहद रोजगार मेला, 44 कंपनियां देंगी युवाओं को अवसर

रीवा में 25 फरवरी को वृहद रोजगार मेला, 44 कंपनियां देंगी युवाओं को अवसर

रीवा(ईन्यूज एमपी)- Rewa जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। युवा संगम कार्यक्रम के तहत 25 फरवरी को स्थानीय Thakur Ranmat Singh College (टीआरएस कॉलेज) में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन में किया जा रहा है, जिसमें 44 प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी।

रोजगार मेला सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा। जिला प्रशासन द्वारा आयोजन की व्यापक तैयारियां की गई हैं तथा विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि प्रतिभागियों को सुव्यवस्थित वातावरण और आवश्यक सहयोग मिल सके।

मेले में शामिल कंपनियों ने विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा निर्धारित की है। चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता और अनुभव के आधार पर 7,000 रुपये से लेकर 35,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन एवं अन्य भत्ते दिए जाएंगे। यह अवसर विशेष रूप से निजी क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मेले में भाग लेने वाले युवक-युवतियों को अपने साथ मूल अंकसूची एवं उसकी छायाप्रति, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र तथा दो नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से लाना होगा।

जिला प्रशासन ने पात्र युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने कैरियर की दिशा में ठोस कदम बढ़ाएं।

Share:

Leave a Comment