enewsmp.com
Home क्राइम सीधी से बड़ी खबर: दिनदहाड़े जंगल में 2.50 लाख की लूट, व्यापारी से मारपीट

सीधी से बड़ी खबर: दिनदहाड़े जंगल में 2.50 लाख की लूट, व्यापारी से मारपीट

सीधी से बड़ी खबर: दिनदहाड़े जंगल में 2.50 लाख की लूट, व्यापारी से मारपीट

सीधी।
मड़वास थाना क्षेत्र के टिकरी चौकी अंतर्गत सीधी–टिकरी मार्ग पर दरिया गांव के पास मन्ने-धून्ने जंगल में बुधवार को दिनदहाड़े बर्तन व्यापारी सातेश्वर गुप्ता के साथ बड़ी लूट की वारदात हो गई।

जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने व्यापारी पर हमला कर उसके साथ मारपीट की और डिग्गी में रखे करीब ₹2.50 लाख नगद लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मड़वास पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मौके पर एएसपी सीधी और एसडीओपी कुसमी भी पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

Share:

Leave a Comment