enewsmp.com
Home देश-दुनिया यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, सरकार ने लोगों से सतर्क रहने को कहा

यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, सरकार ने लोगों से सतर्क रहने को कहा

दिल्ली: यमुना आज 204 मीटर के चेतावनी के निशान को पार गई जिसके बाद दिल्ली सरकार हरकत में आई और निचले इलाके में रह रहे लोगों से बाहर निकलने के लिए सतर्क रहने को कहा। अधिकारियों ने कहा कि पुराने यमुना पुल पर आज शाम चार बजे जल का स्तर 204. 26 मीटर था जो चेतावनी के स्तर 204 मीटर से ज्यादा है। अभी तक दिल्ली का कोई भी इलाका जल स्तर बढ़ने से प्रभावित नहीं हुआ है।
राजस्व विभाग के उपायुक्त (पूर्वी) कुणाल ने कहा कि बढ़ता जल स्तर खतरे के निशान के अंदर है। उन्होंने यह भी सूचित किया कि कल हथिनीकुंड बांध से 90 हजार क्यूसेक जल छोड़ा गया जिसे दिल्ली पहुंचने में 36 घंटे का वक्त लगेगा। कुणाल ने कहा, हथिनीकुंड से राजधानी तक पानी पहुंचने में कुछ दिन लगते हैं और आज रात तक पुरानी दिल्ली रेलवे पुल का जलस्तर 204.60 मीटर तक पहुंचने की संभावना है जो फिर घटेगा और खतरे के निशान का स्तर 204 . 83 मीटर तक नहीं पहुंचेगा। सभी वरिष्ठ अधिकारी सतर्क हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं जो नियंत्रण में है।
जल स्तर की निगरानी पुराने रेलवे पुल के पास की जाती है।

Share:

Leave a Comment