enewsmp.com
Home देश-दुनिया ई दिल्‍ली : दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में बुधवार सुबह फायरिंग

ई दिल्‍ली : दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में बुधवार सुबह फायरिंग

नई दिल्‍ली : दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में बुधवार सुबह फायरिंग की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, कोर्ट के रूम नंबर 73 के बाहर कई राउंड फायरिंग हुई। बताया जा रहा है कि फायरिंग की ये घटना गैंगवार का नतीजा है।


इस फायरिंग में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई है। घायलों में एक कोर्ट का कर्मचारी भी बताया जा रहा है। गोलीबारी की इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरतफरी मच गई। इस गोलीबारी में मजिस्‍ट्रेट बाल-बाल बच गए। बदमाशों की गोली कोर्टरूम में मौजूद मजिस्‍ट्रेट के बगल से निकली।

जानकारी के अनुसार, मृतक कांस्टेबल का नाम रामकुमार बताया जा रहा है। रामकुमार को 5 राउंड गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। फायरिंग करने वालों में 4 हमलावर थे। बताया जा रहा है कि पेशी पर लाए गए कैदी पर फायरिंग की गई। कैदी इरफान को निशाना बनाया गया, लेकिन गोली उसे भी लगी। गोली चलाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है, वहीं एक आरोपी फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
कड़कड़डूमा कोर्ट रूम में घुसकर फायरिंग को अंजाम देने का ये अपने आप में पहला मामला है।

Share:

Leave a Comment