enewsmp.com
Home देश-दुनिया ये देशवासियों के संकल्प का सवेरा है: मोदी

ये देशवासियों के संकल्प का सवेरा है: मोदी

नई दिल्ली। देश आज अपना 69वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगा फहराया। इससे पहले मोदी ने राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने 69वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को ट्वीट कर बधाई भी दी।

मोदी ने लालकिले की प्राचीर से कहा कि ये सवेरा देश के सवा सौ करोड़ देशवासियों के संकल्प का सवेरा है। इस दौरान मोदी ने देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वालों को नमन किया। उन्होंने कहा कि एकता, सरलता और सद्भाव हमारी पूंजी पूंजी है। हमने प्रधानमंत्री बीमा योजना व अटल पेँशन योजना की शुरुआत की है। हमने जो कहा, वो किया। 17 करोड़ लोगों ने जन-धन योजना के तहत खाता खुलवाया और एक साल में 20 हजार करोड़ रुपये बैंक में जमा करा दिया।

उन्होंने कहा कि जातिवाद और संप्रदायवाद को पनपने नहीं देना है, जहर के विकास को अमृत से मिटाना है। सवा सौ करोड़ की टीम इंडिया है, हम उनकी वजह से आगे बढ़ रहे हैं। देश टीम इंडिया के कारण आगे बढ़ रहा है। एकता, सरलता और सद्भाव हमारी पूंजी पूंजी है।

किसी को देश लूटने नहीं दिया जाएगा। काले धन पर हमने काफी कठोर कानून बनाए। 15 महीने में मेरी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा। तय समय में कोयला खदानों की नीलामी हुई, इससे दलालों को झटका लगा, सरकार के खजाने में 1100 करोड़ रुपये जमा हो गया। पूरे देश भर के लोगों ने स्वच्छ भारत अभियान में योगदान दिया। एफएम रेडियो के लिए मुझ पर दबाव डाला गया। मैं यहां शौचालय की बात करूंगा तो कुछ राजनीतिक पंडित इसे निशाना बनाएंगे।

हमारी अपील पर 20 लाख गैस सिलेंडर के लायक लोगों ने सब्सिडी छोड़ दी, यह गैस लकड़ी के चूल्हों वाले घरों में पहुंचेगी। भारत में जातिवाद की कोई जगह नहीं। हमने गैस सब्सिडी के नाम पर हर साल 15 हजार करोड़ रुपये चोरी होना बंद करा दिया, देश से बड़ा भ्रष्टाचार खत्म हो गया। हमने व्यवस्था में सुधार किया, बड़े-बड़े वादे नहीं किए।हमने एलपीजी सब्सिडी ट्रांसफल की स्कीम लाए और सीधे ग्राहकों के खाते में सब्सिडी भिजवाई। यह भारत की 125 करोड़ लोगों की टीम है। देश भ्रष्टाचार से मुक्त हो सकता है।

उनके मुताबिक, हमने देश के पूर्वी हिस्से को विकसित करने के लिए काम किया।हिंदुस्तान तब आगे बढ़ेगा जब हमारा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, असमा आगे बढ़े।किसान को जितनी यूरिया चाहिए, उतना मिलेगी। महंगाई पहले दोहरे अंकों में थी, हमने विपरीत परिस्थितियों में इसे काबू किया। देश के कृषि जीवन में बदलाव की जरूरत है। 10 महीने में सीबीआइ के पास भ्रष्टाचार के 1800 केस आए। आज काले धन पर एसआईटी जांच कर रही है, इस पर तीन साल से काम रुका था, हमने पहले हफ्ते से इस पर काम किया। अब हुआ यह है कि विदेशों में काला धन नहीं जा रहा है, हमने कई देशों से इस बारे में समझौते किए हैं। हमारे कानून से कई लोग परेशान हैं, लेकिन बीमारी जितनी बड़ी होती है, उतनी ही कठोरता से इलाज करना पड़ता है। काले धन पर हमने काफी कठोर कानून बनाए। भारत भ्रष्टाचार मुक्त हो सकता है , लेकिन इसके लिए कई कदम उठाने होंगे।

मोदी ने कहा कि नौकरियों में भ्रष्टाचार है, युवाओं को इससे निराशा होती है। स्टार्स अप योजना में आदिवासियों और दलितों को लोन देने की योजना है। देश के कोने-कोने में नए उद्यमी पैदा होंगे, जो नौकरी देंगे। इस दौरान लाल किले से पीएम मोदी ने स्टार्ट-अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया का नारा भी दिया। जो राज्य हमें खनिज देकर हमारा विकास करते हैं, हमने उनके विकास की योजना बनाई है। आदिवासियों के बीच में कोयला है, हमने उनके विकास के लिए योजना बनाई है। 18,500 गांवों में 1 हजार दिन में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य है। देश के श्रमिकों का सम्मान राष्ट्र का कर्तव्य होना चाहिए।

उन्होंनमे देशवासियों से 2022 तक रोडमैप तय करने के लिए कहा। उनके मुताबिक, हमें स्वाभिमानी, समृद्ध, स्वच्छ भारत बनाना है। 2022 को देश की आजादी को 75 साल होंगे, संकल्प लें कि तब तक 6 लाख गांव 6 लाख सपनों को पूरा करें। सेना के सभी जवानों को विश्वास दे रहा हूं कि हमने वन रैंक-वन पेंशन की बात को स्वीकार किया है, बात अंतिम दौर में। संगठनों से बात चल रही है। देश का हर फौजी राष्ट्र की संपत्ति है। नौकरियों में भ्रष्टाचार है, युवाओं को इससे निराशा होती है। राष्ट्रगान के साथ पीएम मोदी ने अपना भाषण खत्म किया।

Share:

Leave a Comment