इंदौर(गौरव कंछल)- इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने चोरी करने वाले गैंग के दो शातिर अपराधियो को गिरफ्तार किया है। बताया गया है की ये शातिर अपराधी पहले भी जेल की हवा कहा चुके हैं| मिली जानकारी के अनुसार आरोपीयों ने जेल से छूटने के बाद , शहर में अनेकों चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं| इंदौर क्राइम ब्रांच ने इन आरोपियों के पास से चोरी किए हुये सोने चांदी के जेवरात के साथ लगभग पांच लाख का सामान बरामद किया है| इन दो बदमाशों में एक आरोपी संजय पर शहर के थानों में चोरी के कई मामले दर्ज हैं| फ़िलहाल पुलिस इन आरोपियों से और जानकारी लेने में जुट गयी है|