अशोकनगर(अभिजीत वर्मा)- पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जहां खेत तालाब में हुए तब्दील वही उड़द की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है| साथ ही अशोक नगर से मुंगावली और पिपरई बस के द्वारा जाने वाले रास्ते पर नदी नाले उफान पर होने के कारण आवागमन बंद हो चुका है| वहीं दूसरी ओर ईसागड़ से चंदेरी जाने वाले मार्ग महोली नदी पर बने पुल पर पानी के उफान पर होने के कारण रास्ता बंद है|