भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)- देर रात जारी हुई सूची के मुताबिक 13 आईएएस समेत 6 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले राज्य शासन ने किये हैं। जारी सूची के मुताबिक:-..संजय बंदोपाध्याय को प्रमुख सचिव म.प्र. शासन तकनीकी एवं कौशल विकास विभाग, कल्पना श्रीवास्तव को प्रमुख सचिव म.प्र. शासन तकनीकी एवं कौशल विकास विभाग से पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक, मुद्रण म प्र किया गया है। दीपाली रस्तोगी को आयुक्त उद्योग एवं प्रमुख संचालक, शिवशेखर शुक्ला को आयुक्त चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है। कबीन्द्र कियाबत को सचिब स्वास्थ्य बनाया गया है। पी नरहरि को सचिव राजस्व , आशुतोष अवस्थी को आयुक्त सहकारी संस्थान बनाया गया है। बी चंद्रशेखर को अपर सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय बनाया गया है। पन्नालाल सोलंकी कलेक्टर श्योपुर होंगे, राकेश सिंह को संचालक आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनायें होंगे। अभिजीत अग्रवाल उप सचिव म प्र शासन होंगे। सपना निगम सीईओ भिण्ड, रोहित सिंह सीईओ छिंदवाड़ा सहित आधा दर्जन डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किये गए हैं।