enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मिशन 18 के पूर्व थोक में आईएएस अफसरों के तबादले....पढ़ें पूरी सूची ईन्यूज़एमपी डॉट कॉम में

मिशन 18 के पूर्व थोक में आईएएस अफसरों के तबादले....पढ़ें पूरी सूची ईन्यूज़एमपी डॉट कॉम में

भोपाल(ईन्यूज़एमपी)-2018 विधानसभा चुनावों को देखते हुये मध्यप्रदेश में 35 आईएएस अधिकारीयों के तबादले हुये हैं|
इनमें से - खंडवा कलेक्टर स्वाति मीणा नायक की नवीन पदस्थापना अपर प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम किया गया है|

वहीं सीधी कलेक्टर अभय कुमार वर्मा का तबादला करते हुए उप सचिव मध्यप्रदेश शासन किया गया है,पन्ना कलेक्टर आयरन सिंधिया को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन बनाया गया है, विकास नरवाल कलेक्टर सागर को प्रबंध संचालक राज्य नागरिक आपूर्ति निगम बनाया गया है|

बालाघाट कलेक्टर भरत यादव की नवीन पदस्थापना उपसचिव मध्यप्रदेश शासन हुई है, वी किरण गोपाल की वर्तमान पदस्थापना मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन तथा पर प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट फैसिलिटेशन कारपोरेशन लिमिटेड को बदलकर उनकी नवीन पदस्थापना उप सचिव मध्यप्रदेश शासन
सुरभि गुप्ता सीईओ जिला पंचायत छिंदवाड़ा का तबादला अपर कलेक्टर जबलपुर, श्री गोपाल चंद्र दास उप सचिव मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा पर्यावरण विभाग की वर्तमान पदस्थापना को बदलते हुए मध्यप्रदेश शासन ने सिवनी कलेक्टर का दायित्व सौंपा है,

श्री दिलीप कुमार अपर आयुक्त वाणिज्य कर इंदौर जिनकी वर्तमान पदस्थापना शासन ने बदल कर कलेक्टर सीधी नई पदस्थापना की है, आलोक सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम इंदौर की नवीन पदस्थापना बतौर कलेक्टर सागर किया गया है|

वहीँ शमीम उद्दीन अपर कलेक्टर इंदौर का तबादला कर उप सचिव मध्यप्रदेश शासन कर दिया गया है,तरुण कुमार कलेक्टर राजगढ़ को बदलकर कलेक्टर सीहोर कर दिया गया है|


डॉक्टर विजय कुमार जिला पंचायत CEO मंडला को बदलकर नवीन पदस्थापना आयुक्त नगर निगम उज्जैन कर दिया गया है

डॉक्टर पंकज जैन अपर संचालक स्वास्थ्य सेवाएं को बतौर मुख्य कार्यपालन अधिकारी मंदसौर कर दिया गया है, अनुराग वर्मा सीईओ जिला पंचायत मुरैना को स्थानांतरित कर उनकी नवीन पदस्थापना आयुक्त नगर निगम सागर कर दी गई है|

आशुतोष अवस्थी कलेक्टर देवास का स्थानांतरण कर विशेष कर्तव्य अधिकारी मंत्रालय भोपाल कर दिया गया है|

डॉक्टर संजय गोयल ग्वालियर कलेक्टर को हटाकर मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन किया गया है,वहीँ निशांत वरवड़े भोपाल कलेक्टर को बदलकर इंदौर कलेक्टर कर दिया गया है|पन्ना लाल सोलंकी अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग की नवीन पदस्थापना करते हुए पन्ना कलेक्टर बनाया गया है, एस एन एस चौहान सिंगरौली कलेक्टर को बदलकर अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन कर दिया गया है विनोद कुमार शर्मा कलेक्टर मुरैना को बदल कर आयुक्त नगर पालिका निगम ग्वालियर किया गया है, राहुल जैन कलेक्टर रीवा को कलेक्टर ग्वालियर किया गया है डी.व्ही. सिंह कलेक्टर आगर मालवा को बदलकर कलेक्टर बालाघाट किया गया है,सुदाम पंढरीनाथ खाड़े कलेक्टर सीहोर की नवीन पदस्थापना करते हुए कलेक्टर भोपाल का दायित्व सौंपा गया है| मालसिंह भयडिया अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी मध्य प्रदेश रोजगार गारंटी परिषद एवं पदेन उप सचिव मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की नवीन पदस्थापना करते हुए कलेक्टर उमरिया किया गया है|

Share:

Leave a Comment