संदीप मेहरा enewsmp.com भोपाल। स्वच्छता सर्वेक्षण-2017 में देश के स्वच्छ शहरों में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर भोपाल शहर के नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करने हेतु नगर निगम द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार, 19 मई 2017 को सांय 07.00 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम लाल परेड ग्राउंड में धन्यवाद भोपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक श्री सुखविंदर सिंह एवं उनके गु्रप द्वारा सुरीले नगमों की प्रस्तुति से शहरवासियों का मनोरंजन किया जाएगा।