аभोपालenewsmp:-а मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह सहित आज सायं जेवरा (बबलिया) पहुंचे। उन्होंने केन्द्रीय लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के आवास में पहुंचकर उनकी पुत्री वन्दना (प्रीति) के विवाह समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने कन्या को आशीर्वाद देते हुए उनके भावी सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए अपनी शुभकामनायें दी। इस अवसर पर फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक निवास रामप्यारे कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष संपतिया उईके, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, रतन ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनायें аа दोपहर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कुलस्ते के आवास पर पहुंचकर उनकी कन्या वंदना के सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए अपनी शुभकामनायें व्यक्त की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री लगभग एक घंटे कुलस्ते के आवास में रूक