enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश खाट के नीचे जाकर बैठ तेंदुआ,2 बच्चो को मिला जीवन दान

खाट के नीचे जाकर बैठ तेंदुआ,2 बच्चो को मिला जीवन दान

भोपाल enewsmp.com मध्य प्रदेश के सतना के वार्ड क्रमांक-4 बगहा(पौराणिक टोली) में गुरुवार सुबह करीब 8-9 बजे तेंदुआ घर में घुस आया वह खाट के नीचे जाकर बैठ गया। खात के ऊपर2 बच्चे सो रहे थे।बच्चे के पिता राजेश हिम्मत करके दोनों बच्चों को खाट से उठाया और बाहर ले आया।इसके बाद उसने घर का दरवाजा बंद कर दिया। इसकी सूचना सिविल लाइन थाने को दी गई। वहां से पुलिस ने वन विभाग को जानकारी दी तत्काल मौके पर पहुंची सतना वन विभाग की रेस्क्यू टीम करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैंक्यूलाइज( गन के जरिये इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया) करके तेंदुए को पकड़कर मुकुंदपुर सफारी ले गई। रेस्क्यू टीम ने खपरैल हटाकर खिड़की बनाई और फिर तेंदुए को बेहोश किया गया। हालांकि पिंजरे में आने के बाद भी तेंदुए गुर्राता रहा। तेंदुए की खबर सुनकर घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे।

Share:

Leave a Comment