सीधी(ईन्यूज एमपी)- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आज 23 अक्टूबर को सेमरिया में जिलास्तरीय शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विकासखंड सीधी की सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लंबित आवेदनों की समीक्षा की जाएगी। शिविर में संबंधित विभागों के अधिकारियों से लंबित शिकायतों और आवेदनों की जानकारी लेकर उनके निराकरण की कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना और शासकीय सेवाओं को समय-सीमा में उपलब्ध कराने की व्यवस्था की समीक्षा करना है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की विभिन्न शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण भी किया जाएगा। इस दौरान शासकीय योजनाओं और सेवाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए जाएंगे।