enewsmp.com
Home सीधी दर्पण विपक्ष देशवासियों और युवाओं को कर रहा दिग्भ्रमित : रीति पाठक

विपक्ष देशवासियों और युवाओं को कर रहा दिग्भ्रमित : रीति पाठक

सीधी ( ईन्यूज एमपी) कांग्रेस सहित समाचार विपक्ष एस आई आर का हवाला देकर देश में अराजकता, अलगाववाद एवं देश का माहौल को बिगड़ने का प्रयास कर रहा है। पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुखर होकर आक्रामक अंदाज में कांग्रेस सहित समूचे विपक्ष के मंसूबों को एवं इसके पीछे घटिया मानसिकता को उजागर करें। विपक्ष के पास ना तो नेता है, ना नियत और नहीं नीति।
उक्त आशय के उद्गार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, जिला संगठन प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी ने लोकतंत्र बचाओ भीड़ तंत्र हटाओ कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय टोली को भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक की विशिष्ट उपस्थिति में कहीं।
जिला संगठन प्रभारी श्री त्रिपाठी ने कहा कि लोकतंत्र बचाओ भीड़ तंत्र हटाओ का कार्यक्रम 22 अक्टूबर से लेकर 5 नवंबर तक 13 प्रकार के कार्यक्रम किए जाएंगे। यह सभी कार्यक्रम कांग्रेस सहित समूचे इंडी गठबंधन के मंसूबों को नाकाम करने एवं जन जागरण से प्रेरित हैं। जिनमें प्रमुख रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस, पदयात्रा, संवाद, छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं, घुसपैठिया भगाओ लोकतंत्र बचाओ, सोशल मीडिया सहित विभिन्न प्रकार के विषयों पर बड़े-बड़े कार्यक्रम शामिल हैं। संगठन प्रभारी श्री त्रिपाठी ने सभी कार्यक्रमों को शानदार और ऐतिहासिक ढंग से संपन्न कराने की अपील की।
अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि यस आई आर के बहाने कांग्रेस और समूचा विपक्ष अनावश्यक रूप से देश में अराजकता का माहौल फैलाकर, संवैधानिक शक्तियों के प्रति भ्रम फैलाकर, तुष्टिकरण, अलगाववाद एवं घुसपैठ को बढ़ावा देना चाहता है।जिला, मंडल से लेकर बूथ स्तर तक कांग्रेस सहित समूचे विपक्ष को पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता 22 तारीख से लेकर 5 नवंबर तक बेनकाब करने का कार्यक्रम चलाएंगे।भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि यस आई आर का उद्देश्य मतदाता सूची का शुद्धिकरण एवं पवित्रता बनाए रखना होता है। यह कार्य कोई पहली बार नहीं किया गया है। बल्कि चुनाव आयोग द्वारा समय-समय पर किया जाता रहा है। वर्तमान समय में भी अभियान चलाकर मतदाता सूची में नाम जोड़े जा रहे हैं। विपक्ष राष्ट्र विरोधी ताकतों के लिए हमेशा खड़ा रहता है।
सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कांग्रेस सहित समूचे विपक्ष को आढे हाथों लेते हुए कहा कि यह एक संवेदनशील विषय है देशवासी एवं युवाओं को कांग्रेस सहित समूचे विपक्ष संवैधानिक शक्तियों पर, अधिक भ्रम में फैलाकर,बार-बार झूठ परोश रहा है ।देश की जनता के सामने सच आना चाहिए और सत्य क्या है। पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अभियान चलाकर घर-घर पहुंचाएं।
विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश मुख्य मंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व में प्रतिपल उन्नति कर रहा है और आज देश विश्व की ऐतिहासिक ऊंचाई पर है और भारत विश्व महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है, जिसे देखकर कांग्रेस और समूचे विपक्ष के पेट में दर्द हो रहा है। विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कांग्रेस और समूचे विपक्ष को आढे हाथों लेते हुए कहा कि यस आई आर एक बहाना है, देश में अराजकता फैलाना उनकी चाहत है। इससे हमें सावधान रहने की जरूरत है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ देवेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल, विश्व वन्धुधर द्विवेदी, शिवदान साकेत, मनीला सिंह चौहान, अखिलेश पाण्डेय, प्रदेश सह संयोजक रवि केसरी, डॉ विक्रम सिंह चौहान, प्रमोद द्विवेदी, जिला मंत्री सूर्य प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ,जिला मोर्चा अध्यक्ष अजय गुप्ता, जगदंबा सोनी, कृष्ण पाल सिंह, हरिकेश साकेत, सोशल मीडिया से सूचक जितेन्द्र तिवारी, मण्डल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, सूबेदास यादव,आशीष तिवारी, राजेश द्विवेदी , योगेन्द्र सिंह चौहान, अनीता सिंह, प्रवीण तिवारी, राम सजीवन कचेर, के के मिश्रा, अखण्ड प्रताप सिंह, विमलेश रावत, रजनीश शुक्ल, प्रमोद सिंह, हीरा सिंह गौड, विनोद पटेल, बुद्धसेन साहू, विजय शंकर शुक्ला, विमल सिंह, सुनीता रानी वर्मा, अजीत वर्मा, बाबूलाल कुशवाहा, पुष्पराज सिंह चौहान, पवन मिश्रा, संदीप द्विवेदी, अभय सिंह, विभा शर्मा, सीता शरण शर्मा, राकेश मौर्य सहित जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी एवं टोली के सदस्य उपस्थित रहे।

Share:

Leave a Comment