enewsmp.com
Home सीधी दर्पण जमोड़ी पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, 4 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

जमोड़ी पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, 4 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार, अवैध रेत परिवहन का मामला दर्ज

सीधी(ईन्यूज एमपी)- अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जमोड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। जब्त वाहन और रेत की कुल कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार 4 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से रेत लोड कर जमोड़ी खुर्द से विद्युत विभाग कार्यालय होते हुए मुख्य मार्ग की ओर ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विद्युत विभाग कार्यालय के पास ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया।

पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। जांच के दौरान ट्रॉली में रेत भरी मिली, जिसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। पुलिस ने सोनालिका DI 745 III ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया।

पुलिस ने चालक की पहचान अनिल कपूर जायसवाल पिता राजमणि जायसवाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी भेलकी खुर्द के रूप में बताई है। चालक और वाहन स्वामी के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5) BNS तथा खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 4/21 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राघवेंद्र द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा जमोड़ी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक केदार परौहा के नेतृत्व में की गई।

Share:

Leave a Comment