enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश MP में मानसून विदा, फिर भी बारिश का सिस्टम एक्टिव; सीधी समेत 12 जिलों में अलर्ट

MP में मानसून विदा, फिर भी बारिश का सिस्टम एक्टिव; सीधी समेत 12 जिलों में अलर्ट

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश का सिस्टम अभी सक्रिय है। इसके चलते अगले दो दिनों तक जबलपुर, रीवा, सतना, सीधी समेत पूर्वी मध्यप्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में करीब 12 जिलों में गरज-चमक, आंधी और बारिश का अलर्ट है। 8 और 9 अक्टूबर को भी पूर्वी हिस्से में बारिश का दौर जारी रह सकता है। हालांकि 10 अक्टूबर से बारिश का सिस्टम कमजोर होने की संभावना है।

वहीं भोपाल, इंदौर समेत पश्चिमी मध्यप्रदेश में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा। यहां दिन में धूप और रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ने लगेगा।

सीधी समेत इन इलाकों में बारिश के आसार

अगले 24 घंटे में रीवा संभाग के सीधी, रीवा और सतना के अलावा जबलपुर संभाग के कुछ हिस्सों में स्थानीय मौसम के कारण गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। किसानों को बारिश और तेज हवा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Share:

Leave a Comment