रीवा ( ईन्यूज एमपि) विंध्यरीजन के रीवा स्थित संजय गांधी अस्पताल के सर्जरी वार्ड में देर रात बड़ा हंगामा हो गया है मिली जानकारी के अनुसार इलाज के लिए भर्ती अपने परिजन के पास मौजूद दो महिलाएं अस्पताल वार्ड में वीडियो बना रही थीं। महिला डॉक्टर द्वारा वीडियो बनाने से मना करने पर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि दोनों महिलाओं ने महिला डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी... विओ,,,घटना के विरोध में अस्पताल के जूनियर डॉक्टर अनशन पर बैठ गए हैं और दोनों महिलाओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आज से हड़ताल पर चले जाएंगे, जिससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।देर रात हुई इस घटना के बाद संजय गांधी अस्पताल में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।