enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश डिप्टी सीएम के आवास घेराव मामले में युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष समेत 6 पर FIR

डिप्टी सीएम के आवास घेराव मामले में युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष समेत 6 पर FIR

रीवा(ईन्यूज एमपी)- मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के रीवा स्थित आवास के घेराव और कथित तौर पर जबरन घर में प्रवेश के प्रयास के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। अमहिया थाना पुलिस ने युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, बीते दिन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम के आवास के बाहर प्रदर्शन किया था। इस दौरान कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आवास के अंदर प्रवेश करने का प्रयास करते नजर आए। स्थिति को नियंत्रित करने के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई थी।

घटना के बाद मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया। मंगलवार को भाजपा और व्यापारी संघ की ओर से घटना के विरोध में आईजी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला गया। इसके बाद अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर डिप्टी सीएम के आवास में कथित रूप से जबरन प्रवेश के प्रयास को गंभीरता से लेते हुए आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

मामले में अमहिया पुलिस ने अभिषेक परमार समेत छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं और उपलब्ध वीडियो फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share:

Leave a Comment