enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश चित्रकूट में बाढ आपदा से त्रस्त हैं लोग , मलवा की साफ सफाई में जुटा प्रशासन...

चित्रकूट में बाढ आपदा से त्रस्त हैं लोग , मलवा की साफ सफाई में जुटा प्रशासन...

सतना ( ईन्यूज एमपी)विंध्यरीजन के सतना चित्रकूट में आई भीषण बाढ़ की त्रासदी के बाद अब प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती प्रभावित इलाकों को जल्द से जल्द सामान्य स्थिति में लाने की है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद सड़कों और गलियों में जगह-जगह मलबा, कीचड़ और गंदगी जमा हो गई है। ऐसे में प्रशासन ने युद्धस्तर पर सफाई अभियान शुरू कर दिया है।*


बतादें कि बाढ़ के बाद चित्रकूट में अब राहत और बचाव कार्य के साथ-साथ साफ-सफाई का अभियान भी तेज कर दिया गया है। प्रशासनिक कर्मचारी और नगर निकाय की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर सड़कों पर जमा मलबे को हटाने में जुटी हुई हैं।
बाढ़ के तेज बहाव के साथ बड़ी मात्रा में मिट्टी, पत्थर, पेड़-पौधों और अन्य मलबा सड़कों पर आ गया था। जिसके चलते कई स्थानों पर आवागमन प्रभावित हुआ। अब प्रशासन द्वारा जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से सड़कों की सफाई कराई जा रही है।
प्रशासनिक अमला लगातार मौके पर मौजूद रहकर सफाई व्यवस्था की निगरानी कर रहा है। प्राथमिकता के आधार पर मुख्य सड़कों और प्रभावित इलाकों से मलबा हटाया जा रहा है, ताकि लोगों का आवागमन दोबारा सुचारु हो सके।


बाढ़ के बाद गंदगी और जलभराव के चलते संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई है। ऐसे में प्रशासन की ओर से साफ-सफाई के साथ-साथ स्वच्छता व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Share:

Leave a Comment