enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश चित्रकूट में बाढ़ का कहर: मंदाकिनी उफनी, CM मोहन यादव ने संभाला मोर्चा

चित्रकूट में बाढ़ का कहर: मंदाकिनी उफनी, CM मोहन यादव ने संभाला मोर्चा

चित्रकूट(ईन्यूज एमपी)- अतिवृष्टि के कारण चित्रकूट क्षेत्र में सेमरावल एवं मंदाकिनी नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने के बाद कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जलस्तर बढ़ने से कई क्षेत्रों में लोगों के घरों में पानी भर गया, जिससे घरेलू सामान और अन्य संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन द्वारा लगातार राहत एवं बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन की मुस्तैदी के कारण अब तक बाढ़ से किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। प्रभावित लोगों तक भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित अन्य जरूरी सुविधाएं तत्काल पहुंचाई जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन के सभी संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की टीमें लगातार सक्रिय हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने का कार्य जारी है। प्रशासन द्वारा जलस्तर और प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Share:

Leave a Comment