enewsmp.com
Home क्राइम मड़वास पुलिस की कार्रवाई, 1.596 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

मड़वास पुलिस की कार्रवाई, 1.596 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

गिजवार क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर दबिश, 18 हजार रुपये का गांजा जब्त

सीधी(ईन्यूज एमपी)- मड़वास थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिजवार क्षेत्र से एक महिला को गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से 1 किलो 596 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 18 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त को थाना मड़वास पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गिजवार क्षेत्र में एक महिला के पास अवैध रूप से गांजा रखा हुआ है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान सीताकली बसोर पति रामसुंदर कुशवाहा, उम्र 35 वर्ष, निवासी गिजवार, चौकी पथरौला, थाना मड़वास, जिला सीधी को पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 596 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त कर महिला को गिरफ्तार कर लिया।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

मड़वास थाने में आरोपी महिला के विरुद्ध अपराध क्रमांक 423/2026 दर्ज करते हुए धारा 8/20(B) NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को JMFC न्यायालय मझौली के समक्ष पेश किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी (SPS) एवं कुसमी अनुभाग के एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मड़वास उपनिरीक्षक अतर सिंह के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में सउनि बुद्धिराज कोल, सउनि राजकुमार सिंह, प्रधान आरक्षक लालमणि रावत, आरक्षक राकेश पटेल, महिला आरक्षक शिक्षा और महिला आरक्षक पार्वती की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सीधी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।

Share:

Leave a Comment