enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश रीवा में भारी बारिश पद्मधर, निराला,निपनिया और नेहरू नगर हुआ जलमग्न,कलेक्टर ने लिया बाढ का जायजा....

रीवा में भारी बारिश पद्मधर, निराला,निपनिया और नेहरू नगर हुआ जलमग्न,कलेक्टर ने लिया बाढ का जायजा....

रीवा ( ईन्यूज एमपी) विंध्य रीजन के रीवा जिले के हालात अच्छे नही है रात भर हुई बारिश के चलते शहर की आधा दर्जन कालोनियां जलमग्न हैं बाढ के हालात निर्मित होने से जंहा कालोनी के लोग परेशान हैं वंही जिला प्रशासन द्वारा बाढ से निपटने के इंतजाम किये जा रहे हैं । जिले में पिछले 24 घंटे से पूरी लगातार बारिश के कारण क्षेत्र तथा जिले के अन्य भागों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है । उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल द्वारा स्थिति को देखते हुए एक ओर जहां प्रभावित कालोनियों का भ्रमण किया गया वहीं अधिकारियों को स्थिति को सही करने और जल निकासी के पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।

बतादें कि रीवा शहर के कई मोहल्ले में जल भराव हो गया है कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी तथा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गुरु करण सिंह ने रेस्क्यू टीम के साथ निराला नगर बांस घाट नेहरू नगर तथा निपानिया बस्तियों का दौरा किया कलेक्टर ने निराला नगर में पोस्ट मैट्रिक जनजाति छात्रावास से जल निकासी कराई। राजस्व और पुलिस अधिकारी लगातार बाढ की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं अभी किसी भी स्थान से जनधन की नहानि की जानकारी नहीं मिली है।


वंही नगर निगम रीवा ने मानसून के दौरान जल भराव या बाढ़ की स्थिति में यदि आप किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना कर रहे हैं, तो तुरंत नगर निगम के बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम से संपर्क करें। बाढ़ नियंत्रण एवं जल भराव से संबंधित समस्याओं के लिए हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए संपर्क करें:

टोल फ्री नंबर : 1800-8899-711

अन्य संपर्क नंबर :
07662-310346, 07662-320105
07662-320150, 07662-254568

Share:

Leave a Comment