enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश 2 किमी दूर मिला नदी में बहे युवक का शव

2 किमी दूर मिला नदी में बहे युवक का शव

सिंगरौली (ईन्यूज एमपी)। देवसर क्षेत्र के ग्राम झखरावल में मंगलवार को सेमरा नदी में बह गए 30 वर्षीय युवक पवन कुमार उर्फ लोले पिता बाबूलाल कोल का शव बुधवार को करीब दो किलोमीटर दूर इटार के पास सेमरा नदी से बरामद किया गया।

युवक के नदी में बहने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार को तलाशी अभियान के दौरान इटार के पास नदी में युवक का शव दिखाई दिया, जिसे बाहर निकलवाया गया।

शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Share:

Leave a Comment