18 अगस्त को कक्षा नर्सरी से 8वीं तक की पढ़ाई बंद, 9वीं से 12वीं तक कक्षाएं रहेंगी संचालित सिंगरौली(ईन्यूज एमपी)-जिले में हो रही अत्यधिक बारिश को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी, सिंगरौली द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 18 अगस्त को नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों का अवकाश घोषित किया गया है। आदेश के अनुसार कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं पूर्ववत संचालित होंगी। वहीं सभी शिक्षक एवं विद्यालयीन कर्मचारी निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। विद्यालय की आवश्यकता एवं समय-सारणी के अनुसार नर्सरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन अथवा वर्चुअल कक्षाएं भी आयोजित की जा सकेंगी। जिला प्रशासन ने यह निर्णय जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। आदेश कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।