enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश NH में सड़क हादसा, पिकअप से टकराई पुरुषवानी बस...

NH में सड़क हादसा, पिकअप से टकराई पुरुषवानी बस...

सिंगरौली(ईन्यूज एमपी)- देवसर-चौराडांड़-जियावन मार्ग पर सोमवार को पुरुषवानी बस और बोलेरो पिकअप के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि बस में सवार यात्रियों सहित दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बस क्रमांक MP 19 P 6070 सिंगरौली से सतना की ओर जा रही थी। इसी दौरान सतना की ओर से किराना सामान लेकर आ रही बोलेरो पिकअप क्रमांक MP 19 GA 5402 से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना फिलहाल सामने नहीं आई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार देवसर-चौराडांड़-जियावन मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह ओवरस्पीड बताई जा रही है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

गनीमत रही कि इस भीषण टक्कर के बावजूद बस यात्रियों और दोनों वाहनों के चालकों की जान सुरक्षित रही।

Share:

Leave a Comment