enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश लोकायुक्त रीवा की बड़ी कार्यवाही 78000 रिश्वत लेते रंगे हांथो इन्हे किया गिरफ्तार...

लोकायुक्त रीवा की बड़ी कार्यवाही 78000 रिश्वत लेते रंगे हांथो इन्हे किया गिरफ्तार...

रीवा ( ईन्यूज एमपी) लोकायुक्त पुलिस रीवा ने आज वन विभाग के एक वनपाल डिप्टी रेंजर को 78000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ट्रक छोड़ने और जुर्माने की राशि कम कराने के एवज में 2 लाख की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत की जांच सही पाए जाने के बाद आज लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए 78 हजार की रिश्वत लेते समय ट्रैप किया।

बतादें कि 10 जुलाई को ,ट्रक चालक नीरज यादव लकड़ी से भरा यूपी-पासिंग ट्रक लेकर मुरादाबाद जा रहा था। त्योंथर चौकी क्षेत्र में वन विभाग ने ट्रक को पकड़ लिया और उसे नहीं छोड़ा गया। इसके बाद ट्रक चालक नीरज यादव वन विभाग के डिप्टी रेंजर दिनेश कुमार के पास पहुंचा। तो ट्रक छोड़ने और जुर्माने की राशि कम कराने के बदले रेंजर ने 2 लाख की रिश्वत की मांग की।पीड़ित ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस से की। शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद 25 जुलाई को लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई की और वन परिक्षेत्र त्योंथर में वनपाल डिप्टीपदस्थ रेंजर दिनेश कुमार को 78 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप कर लिया। फिलहाल लोकायुक्त पुलिस आरोपी के खिलाफ और भी जानकारी जुटा रही है ।

Share:

Leave a Comment