enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश NH-39 पर फिर मचा हड़कंप, अनियंत्रित होकर पलटा बल्कर

NH-39 पर फिर मचा हड़कंप, अनियंत्रित होकर पलटा बल्कर

सिंगरौली/देवसर(ईन्यूज एमपी)-राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर स्थित सजहर-खाखन पुल एक बार फिर सड़क हादसे का गवाह बना। शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे तेज रफ्तार एक बल्कर वाहन अनियंत्रित होकर पुल पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता से चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। चालक के सुरक्षित बच जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रित किया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सजहर-खाखन पुल पर यह कोई पहली घटना नहीं है। इस स्थान पर आए दिन भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते हैं, जिससे यह क्षेत्र दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट बनता जा रहा है। इसके बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर क्षेत्रवासियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और प्रशासन से पुल का तकनीकी सर्वे कराने, दुर्घटनाओं के कारणों की जांच करने तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय जैसे चेतावनी संकेतक, स्पीड कंट्रोल और सड़क सुधार कार्य शीघ्र कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा जनहानि का कारण बन सकता है।

Share:

Leave a Comment