सिंगरौली(ईन्यूज एमपी)- जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-39 (NH-39) पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम जोगनी स्थित खाखन पुल के पास सिंगरौली से सीधी की ओर जा रहा कोयला लोड ट्रक दो बाइक सवारों से टकरा गया। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन के केबिन में फंस गया, जिसे बाहर निकालने के लिए मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। स्थानीय ग्रामीण भी बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए NH-39 पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है तथा घायलों की पहचान संबंधी कार्रवाई भी जारी है।