enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश अनूपपुर हादसे में कई श्रद्धालुओं की मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

अनूपपुर हादसे में कई श्रद्धालुओं की मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

अनूपपुर(ईन्यूज़ एमपी)- मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा हो गया। पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के बिजौरा गांव में हुए इस हादसे में कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।
बताया जा रहा है कि श्रद्धालु मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचा तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Share:

Leave a Comment