एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार सीधी(ईन्यूज एमपी)- सीधी जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुसमी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए 14 हरे गांजा के पौधे जब्त किए हैं और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव तथा एसडीओपी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी के नेतृत्व में टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गाजर गांव में एक व्यक्ति अपने घर के पास बाड़ी में गांजा की खेती कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी सुदर्शन सिंह (42 वर्ष), निवासी गाजर, के कब्जे से 14 गांजा के पौधे बरामद किए। पुलिस ने पौधों को जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20A के तहत प्रकरण दर्ज किया है।इस कार्रवाई में पुलिस टीम के सदस्य रामेश्वर सिंह, कमलेश प्रजापति सहित अन्य जवान शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।