रीवा ( ईन्यूज एमपी) विंध्यरीजन के NH39 गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत महासांव गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। साले की बारात में शामिल होने आए जीजा मनोज कोल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जिससे पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने रीवा–सीधी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सड़क पर घंटों तक यातायात बाधित रहा और लंबी कतारें लग गईं। राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर लगे जाम के कारण दोनो तरफ से आने जाने वाले यात्रियों के लिये बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा घंटों इधर उधर यात्रीगण जंहा भटकते रहे ्ंही आला अधिकारी पीड़ितों के सामने बाधित मार्ग को बहाल कराने गिड़गिड़ाते रहे । जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाइश के बाद जाम खुलवाया गया। वहीं हादसे के बाद बल्कर वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश कर रही है।